Wednesday, 31 December 2014
GHAZAL_ Sabka Hissa He Aik Hi Chhat Me...
सबका हिस्सा हे ऐक ही छत में-
फैसला हो गया अदालत में
ख़ुद होशियार तुम समझते हो-
कुछ नहीं हो मगर हक़ीक़त में
दिल का गौरा है या वोह काला है-
क्या नज़र आ रहा है सूरत में?
खून जलता हे पर करूं तो क्या-
शायरी आ गई है आदत में
मैं तो बुनियाद का वोह पत्थर हूँ-
जो ना आये नज़र इमारत में
जिसने ग़ुस्से पे कर लिया काबू-
है वही शख़्स ऊंचा ताक़त में
शेर "तारिक़" यह सोच कर कहिये-
यह भी शामिल हे एक इबादत में
Sunday, 28 December 2014
Thursday, 25 December 2014
Tuesday, 23 December 2014
Monday, 22 December 2014
Tuesday, 16 December 2014
MAI TARIQ HU'N...
میں طارق ہوں مگر یہ بات بھی تسلیم کرتا ہوں
ستارے اور بھی ایسے ہیں جو صبح چمکتے ہیں
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
मैं तारिक़ हूँ मगर यह बात भी तस्लीम करता हूँ
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
मैं तारिक़ हूँ मगर यह बात भी तस्लीम करता हूँ
सितारे और भी ऐसे हैं जो सुबह चमकते हैं
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Mai Tariq Hu'n Magar Yeh Baat Bhi Tasleem Karta Hu'n
Sitaare Aur Bhi Aise He'n Jo subah Chamakte He'n
GHAZAL_ Niwala Munh Ka Dene Ke Liye...
निवाला मुंह का देने के लिए जो राह तकते हैं
उन्हीं माँ बाप को बच्चे बड़े होकर झिड़कते हैं
बुझाने के लिए नार-ए-जहन्नुम चंद क़तरे भी
हैं काफी जो निदामत में इन आँखों से टपकते हैं
मेरी आँखों ने देखे हैं शगुफ्ता लोग ऐसे भी
जो हँसते हैं बहुत दिन में मगर शब में सिसकते हैं
मुझे बच्चों हँसते खेलते दिन याद आते हैं
परिंदे सूने आँगन में मेरे जब भी चहकते हैं
लहू का क़तरा क़तरा दे के हमने बाग़बानी की
तभी तो आज इस गुलशन में इतने गुल महकते हैं
मैं तारिक़ हूँ मगर यह बात भी तस्लीम करता हूँ
सितारे और भी ऐसे हैं जो सुबह चमकते हैं
Subscribe to:
Comments (Atom)